
Jio फ्री में दे रहा है 555 रुपये का रिचार्ज? WhatsApp वायरल मैसेज का सच
AajTak
WhatsApp पर तरह-तरह के मैसेज वायरल होते रहते हैं. अब एक नया मैसेज वायरल हो रहा है. इसमें मुकेश अंबानी की पोते की जन्मदिन पर 555 रुपये का रिचार्ज फ्री देने की बात कही जा रही है. इस तरह के मैसेज से स्कैमर तक आपकी जानकारियां पहुंच जाती हैं.
WhatsApp का उपयोग मैसेज भेजने के लिए किया जाता है. इस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp का उपयोग अब स्कैमर भी काफी करने लगे है. इस पर तरह-तरह के मैसेज भेज कर लोगों की निजी जानकारियां हासिल कर लेते हैं. अब WhatsApp पर नया मैसेज वायरल हो रहा है. इस मैसेज में मुकेश अंबानी के पोते के जन्मदिन के अवसर पर 555 रुपये का रिचार्ज फ्री में देने का दावा किया जा रहा है. WhatsApp पर तेजी से वायरल हो रहे है इस मैसेज में कहा जा रहा है कि मुकेश अंबानी दादा बन चुके हैं. ये बता सब को पता है. अब उनके पोते के जन्मदिन के अवसर पर रिलायंस की ओर से 555 रुपये का रिचार्ज मुफ्त में दिया जा रहा है. इस रिचार्ज का फायदा मैंने उठा लिया है. अब आपकी बारी है. ऑफर की वैलिडिटी डेट 30 मार्च तक बताई गई है. रिचार्ज करने लिए एक लिंक दिया गया है. यूजर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम वो लिंक यहां पब्लिश नहीं कर रहे हैं.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











