
Jio ने फिर पेश किया 98 रुपये वाला प्लान, मिलेगा रोज 1.5GB डेटा और बहुत कुछ
AajTak
Jio ने अपने ग्राहकों के लिए 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को फिर से पेश कर दिया है. कंपनी ने इसे पहले पेश किया था और फिर बाद में बंद कर दिया था. वापस से पेश किए गए इस प्लान में कोई एडिशनल बेनिफिट ग्राहकों को नहीं मिलेंगे.
Jio ने अपने ग्राहकों के लिए 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को फिर से पेश कर दिया है. कंपनी ने इसे पहले पेश किया था और फिर बाद में बंद कर दिया था. वापस से पेश किए गए इस प्लान में कोई एडिशनल बेनिफिट ग्राहकों को नहीं मिलेंगे. बल्कि पहले के 28 दिन की तुलना में इसमें 14 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. हालांकि, नए प्लान के आने से अब जियो के कॉम्बो प्लान की शुरुआत 129 रुपये की जगह 98 रुपये से होगी. Jio के नए 98 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को कंपनी की वेबसाइट पर 'पॉपुलर प्लान्स' सेक्शन में ऐड कर दिया गया है. इस नए प्लान में ग्राहकों को 14 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. इस दौरान इसमें ग्राहकों को रोज 1.5GB डेटा मिलेगा. ऐसे में 14 दिन की वैलिडिटी के दौरान ग्राहकों को टोटल 21GB डेटा ऑफर किया जाएगा. डेटा की डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद भी ग्राहकों को इंटरनेट का एक्सेस मिलता रहेगा. हालांकि, स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी. साथ ही ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल्स और JioTV, JioCinema और JioNews जैसे ऐप्स का फ्री एक्लसेस भी मिलेगा. हालांकि, कंपनी इस प्लान के साथ SMS ऑफर नहीं कर रही है.
Tata Punch EV Facelift: टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी पंच ईवी के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. इस इलेक्ट्रिक कार को लेकर कंपनी का दावा है कि, ये कार सिंगल चार्ज में 468 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी और डीसी फास्ट चार्जर की मदद से इसकी बैटरी केवल 26 मिनट में ही 80% तक चार्ज हो जाएगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.











