
Jio का बड़ा धमाका! अब सभी यूज़र्स को मिलेगा 35 हज़ार रुपये वाला Google AI Pro फ्री, 2TB स्टोरेज भी साथ में
AajTak
Jio यूजर्स को कंपनी ने एक बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने Google के साथ AI को लेकर एक पार्टनर्शिप की है. इसके तहत सभी जियो यूजर्स को 18 महीनों तक के लिए Google AI Pro सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा.
Airtel ने हाल ही में अपने यूजर्स को साल भर के लिए Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन फ्री देने का ऐलान किया था. अब Reliance Jio ने ऐलान किया है कि कंपनी गूगल के साथ मिल कर अपने यूजर्स को फ्री AI सब्सक्रिप्शन देगी.
Jio के मुताबकि एलिजिबल यूजर्स को 18 महीने तक के लिए Google AI Pro की सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगी. कंपनी ने कहा है कि इसकी वैल्यू 35100 रुपये है. यानी यूजर्स को इतने की सर्विस फ्री में ही मिल जाएगी.
क्यों कंपनियां फ्री AI सब्सक्रिप्शन दे रही हैं?
सभी AI कंपनियों को ये पता है कि भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है. ज़ाहिर है जितने यूजर्स उतना ज्यादा डेटा. यही वजह है कि पहले Perplexity और ChatGPT ने भारतीय यूजर्स के लिए Pro सब्सक्रिप्शन फ्री कर दी और अब Google कर रहा है.
Perplexity ने एयरटेल के साथ पार्टनरशिप करके एयरटेल यूजर्स को अपना प्रो सब्सक्रिप्शन फ्री देना स्टार्ट किया. हाल ही में OpenAI ने ऐलान कर दिया कि सभी इंडियन यूजर्स को ChatGPT Go का सब्सक्रिप्शन फ्री मिेलेगा. अब गूगल की बारी है और कंपनी ने रिलायंस जियो के साथ हाथ मिलाया है.
Google AI Pro में क्या मिलता है?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












