
Jio का खास ऑफर, एक रिचार्ज में दो साल तक अनलिमिटेड कॉल्स और डेटा, साथ में फोन भी मिलेगा
AajTak
Jio Recharge Plan: जियो के पोर्टफोलियो में एक जबरदस्त प्लान है. यूजर्स को दो साल की वैलिडिटी वाला एक प्लान मिलता है. इस प्लान के साथ आपको जियो फोन भी मिलेगा. आइए जानते हैं इस प्लान की कीमत और बेनिफिट्स की डिटेल्स.
Jio अपने कंज्यूमर्स को कई प्लान ऑफर करता है. जियो की तरह ही दूसरी टेलीकॉम कंपनियां भी कई प्लान्स ऑफर करती हैं. मगर जियो का एक प्लान दो साल की वैलिडिटी के साथ आता है. दूसरे ब्रांड्स के पास ऐसे प्लान नहीं है.
जियो का ये प्लान ना सिर्फ दो साल की वैलिडिटी के साथ आता है. बल्कि अफोर्डेबल भी है और इसमें कई फायदे भी मिलते हैं. आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल्स.
जियो के पोर्टफोलियो में कई प्रीपेड प्लान हैं, लेकिन कुछ प्लान्स सिर्फ जियो फोन यूजर्स के लिए हैं. यानी जो यूजर्स जियो फोन यूज करते हैं. केवल उन्हें इन प्लान्स का लाभ मिलता है. दो साल की वैलिडिटी वाला ये प्लान भी ऐसा ही है.
इसमें ना सिर्फ जियो की टेलीकॉम सर्विसेस का लाभ मिलता है. बल्कि यूजर्स को जियो फोन भी मिलता है. यानी एक रिचार्ज में दो साल तक वैलिडिटी भी और एक फोन भी दोनों मिलेगा.
इस प्लान की कीमत 1999 रुपये है. यानी दो हजार रुपये से कम कीमत में आपको रिचार्ज के साथ-साथ फोन भी मिलेगा. इस रिचार्ज प्लान के साथ जियो फोन भी मिलेगा.
Jio Recharge में कंज्यूमर्स को दो साल की वैलिडिटी के लिए फ्री वॉयस कॉलिंग, 48GB डेटा और जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. ये प्लान नए यूजर्स के लिए है. यानी जो लोग नया जियो फोन खरीदेंगे. उन्हें यह ऑफर मिलेगा.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











