
Jio और Airtel को चुनौती देगी Starlink? भारत में लाइसेंस के लिए फिर किया अप्लाई
AajTak
Starlink In India: भारत में स्टारलिंक की सर्विस शुरू करने के लिए एलॉन मस्क एक बार फिर तैयारी में जुट गए हैं. मस्क की कंपनी SpaceX इसके लिए DoT से GMPCS लाइसेंस की मंजूरी पाने में लगी है. हालांकि, भारत में स्पेस टेलीकम्युनिकेशन्स की रेस में सिर्फ एलॉन मस्क ही नहीं बल्कि जियो और एयरटेल भी शामिल हैं. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
एलॉन मस्क की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सर्विस Starlink एक बार फिर भारत में अपने सर्विस का विस्तार करने की कोशिश कर रही है. स्टारलिंक को मैनेज करने का काम SpaceX करती है. कंपनी ने ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट सर्विसेस (GMPCS) लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है.
स्टारलिंक ने भारत में इस लाइसेंस के लिए DoT (डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स) को एप्लिकेशन भेजा है. इससे पहले भी कंपनी भारत में एंट्री की कोशिश कर चुकी है.
पिछले साल कंपनी ने स्टारलिंक इंटरनेट सर्विसेस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया था. हालांकि कंपनी ने कुछ दिनों बाद प्री-बुकिंग बंद कर दी थी. इसकी वजह थी DoT की वार्निंग.
दरअसल, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स ने कंज्यूमर्स को स्टारलिंक के लिए रजिस्ट्रेशन ना करने की सलाह दी थी. इसकी वजह थी कंपनी का बिना लाइसेंस मिले लोगों को सर्विस रजिस्ट्रेशन ऑफर करना. इसके बाद कंपनी ने अपनी वेबसाइट को अपडेट किया था.
स्टारलिंक ने अपनी साइट पर लिखा था, 'रेगुलेटरी मंजूरी नहीं मिलने की वजह से स्टारलिंक की सर्विस आपके एरिया में फिलहाल उपलब्ध नहीं है.' लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो SpaceX ने फिलहाल GMPCS लाइसेंस के लिए पिछले हफ्ते अप्लाई किया है.
कंपनी ने एक्सपेरिमेंटल लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था, लेकिन बाद में उसे विड्रॉ कर लिया. रिपोर्ट की मानें तो अगर Starlink को GMPCS लाइसेंस मिल भी जाता है, तो भी कंपनी तुरंत इंटरनेट सर्विस को लॉन्च नहीं कर सकेगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












