
Jhajjar Factory gas leak: झज्जर की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, मौके पर अफरा-तफरी का माहौल
AajTak
हरियाणा के झज्जर की एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने की खबर है. फैक्ट्री की पाइप से गैस रिसाव होने की वजह से पहले तो फैक्ट्री में काम करनेवाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी. फिर आसपास के इलाकों में लोगों को सांस लेने तकलीफ और उल्टियां होने लगी. कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं. एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली करा लिया गया. कई लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. गैस को दबाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पानी का छिड़काव किया.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











