
Jersey की OTT रिलीज के खिलाफ Shahid Kapoor, थियेट्रिकल रिलीज के लिए दी फीस की कुर्बानी!
AajTak
शाहिद कपूर को फिल्म की थियेट्रिकल रिलीज के लिए अपनी फीस में कटौती करने से भी गुरेज नहीं है. जर्सी को 31 दिसंबर को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए नेटफ्लिक्स ने मेकर्स को हैवी अमाउंट ऑफर किया था. लेकिन शाहिद ने बीच में आकर फिल्म को ओटीटी पर जाने से रोक लिया.
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म जर्सी ओमिक्रॉन वैरियंट की वजह से फिलहाल पोस्टपोन हो गई है. मूवी की रिलीज डेट पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया है. पर इतना तय है कि फिल्म अगले साल रिलीज होगी. जर्सी की रिलीज टलने के बाद ऐसी भी खबरें आईं कि मेकर्स ने फिल्म को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है. लेकिन शाहिद कपूर के एक मूव ने फिल्म को ओटीटी पर जाने से बचा लिया है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












