
Jeep India ने शुरू की फाइनेंशियल सर्विस, ऑन-रोड कीमत पर मिलेगा ज्यादा लोन
AajTak
एसयूवी बनाने वाली प्रमुख कंपनी Jeep India ने अपने ग्राहकों को अतिरिक्त लोन सुविधा देने के लिए खुद की Jeep Financial Services शुरू की है. इसके तहत ग्राहकों को वाहन की ऑन-रोड कीमत पर अधिक लोन मिलेगा साथ ही कई और फायदे की पेशकश भी कंपनी कर रही है.
एसयूवी बनाने वाली प्रमुख कंपनी Jeep India ने अपने ग्राहकों को अतिरिक्त लोन सुविधा देने के लिए खुद की Jeep Financial Services शुरू की है. इसके तहत ग्राहकों को वाहन की ऑन-रोड कीमत पर अधिक लोन मिलेगा साथ ही कई और फायदे की पेशकश भी कंपनी कर रही है... ग्राहकों के साथ डीलर का भी ख्याल Jeep India ने इसके लिए एक्सिस बैंक के साथ एक रणनीतिक भागीदारी की है. Jeep Financial Services ना सिर्फ कंपनी के ग्राहकों बल्कि डीलरों की वित्तीय जरूरत को भी पूरा करेगी. इसके तहत जहां ग्राहकों को विशेष प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर लोन मिलेगा, वहीं डीलरों को एक स्ट्रक्चर्ड फंडिंग सॉल्युशन मिलेगा. लंबी अवधि का ज्यादा लोन Jeep India के ग्राहकों को एक्सिस बैंक सामान्य से लंबी अवधि के वाहन लोन की पेशकश करेगा. इतना ही नहीं ये लोन प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर मिलेगा. इसके अलावा कंपनी का दावा है कि Jeep Financial Services के तहत ग्राहकों को वाहन की ऑन-रोड कीमत पर सामान्य से अधिक लोन की पेशकश की जाएगी. ऐसे में उसे कम डाउनपेमेंट करने का विकल्प मिलेगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












