JEE Main Latest Update: अभी भी एग्जाम सेंटर बदलने का मौका, ये हैं फॉर्म भरने की डेट्स
AajTak
जेईई मेन परीक्षाओं का हजारों छात्रों को इंतजार था. इसमें दो चरणों की परीक्षाएं हो गई थीं लेकिन अभी तीसरे चौथे चरण की परीक्षाएं बाकी थीं. आज केंद्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इसे लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ कर दी. जानें एग्जाम से जुड़ी सारी लेटेस्ट जानकारी...
जेईई मेंस की फरवरी और मार्च 2021 सेशन की परीक्षाएं हो चुकी हैं. अब छात्र लंबे समय तीसरे और चौथे चरण की परीक्षाओं की तिथियों का इंतजार कर रहे थे. मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने एग्जाम की तारीखों की घोषणा के साथ साथ वो सभी तारीखें घोषित की जिसमें अभ्यर्थी आवेदन करने के साथ एग्जाम सेंटर तक बदल सकते हैं. इसके अलावा जानिए इस एग्जाम से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट... शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार शाम सात बजे तीसरे और चौथे चरण की तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि जेईई मेंस की तीसरे चरण की परीक्षा 20 जुलाई से 25 जुलाई 2021 तक होगी, वहीं जेईई मेंस चौथे चरण की जो परीक्षाएं मई में होनीं थीं वो 27 जुलाई से 2 अगस्त 2021 तक होंगी. इसके अलावा अभ्यर्थियों को आवेदन का एक और मौका दिया गया है. शिक्षामंत्री ने अभ्यर्थियों से कहा कि जो छात्र किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर सके, उन्हें एनटीए की ओर से आवेदन का एक मौका दिया जा रहा है. अब वे तीसरे चरण से लेकर 6 जुलाई रात से लेकर 8 जुलाई 2021 की रात 11.50 तक आवेदन कर सकते हैं. चौथे चरण में आवेदन करने की तिथियां 9 जुलाई से 11 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












