
JDU में आज किसका 'तीर' निशाने पर लगेगा और कमान किसके हाथ जाएगी? फैसले का दिन
AajTak
आज दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हैं. इस बैठक को लेकर अटकलें हैं कि ललन सिंह जेडीयू अध्यक्ष पद की कुर्सी छोड़ सकते हैं और खुद नीतीश कुमार जेडीयू की कमान अपने हाथ में ले सकते हैं.
आज का दिन जेडीयू ही नहीं बल्कि बिहार की सियासत के भी अहम दिन है. सुबह 11.30 बजे जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी और इसके बाद फिर शाम 3.30 बजे होगी राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी. इन बैठकों के बाद शाम 5.30 बजे जेडीयू के शीर्ष नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं और नीतीश कुमार को अध्यक्ष बनाने प्रस्ताव का रख सकते हैं.कार्यकारिणी बैठक में जेडीयू राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पास करेगी और बीजेपी तथा सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोलेगी.
ललन सिंह का बयान
इससे पहले गुरुवार को हुई बैठक के बाद ललन सिंह ने अपने इस्तीफे के सवाल पर कहा था,'जैसा कि मैंने पहले कहा था कि अगर मैं इस्तीफा देता हूं तो मैं आपको सूचित करूंगा.' बैठक से पहले ललन सिंह ने नीतीश कुमार से मुलाकात की और इस दौरान क्या बात हुई ये बात में पता चलेगा. लेकिन सवाल अब भी बना हुआ है कि क्या नीतीश कुमार ललन सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर खुद पार्टी की कमान संभालेंगे? और दूसरा सवाल ये कि क्या आज होने वाली बैठक में नीतीश बीजेपी के साथ जाने को लेकर कोई चर्चा करेंगे. नीतीश की चुप्पी सवालों को धार दे रही है, मगर ललन सिंह बिफरे हुए हैं,वो सारा ठीकरा मीडिया पर फोड़ रहे हैं.
पार्टी में फूट बचाने को बड़ा ऐलान करेंगे नीतीश?
जेडीयू में जिस तरह का सस्पेंस चल रहा है उसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. इन अटकलों को बल मिल रहा है दिल्ली में जेडीयू दफ्तर के बाहर की इन तस्वीरों से जिसमें सिर्फ नीतीश कुमार नज़र आ रहे हैं और ललन सिंह आउट हैं. ऐसे में उनकी विदाई को लेकर कयासबाजी जारी है. तो क्या ये जेडीयू में बदलाव के संकेत हैं?

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











