
'JCB से खोदनी पड़ीं कब्रें, मस्जिद भी तोड़ीं...', PAK हमले में बिलखते अफगानों की कहानी
AajTak
अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिका में आंसू और धूल-मिट्टी ही बचा है. पाकिस्तान के हमले में यहां कई परिवार बिखर गए हैं. स्थिति ऐसी है कि मृतकों को दफनाने के लिए जेसीबी से कब्रों की खुदाई करनी पड़ी. पाकिस्तान का दावा है कि उसने आतंकियों के ठिकाने पर हमला किया है.
"...मेरे बेटे ने आवाज़ लगाई कि उसे चोट लगी है. जब मैं उसकी तरफ़ गया, तो उस पर भी एक दीवार गिर गई थी. उसने कहा, ‘अब्बा, मुझे मत छुओ, मेरा पूरा शरीर फट गया है.’ मुझे नहीं पता कि उसके बाद क्या हुआ, क्योंकि उन्होंने मुझसे सबको छीन लिया."
ये बयान नजाकत खान का है. अफगानिस्तान के नंगरहार के रहने वाले नजाकत खान वो शख्स हैं जो पाकिस्तान के हमले में किसी तरह बच गए हैं. लेकिन उनका बचना दर्द की एक अंतहीन कहानी है, क्योंकि उनका परिवार तहस-नहस और बिखर चुका है.
नंगरहार और पकतीका सीमाई अफगान के वो इलाके हैं जहां पाकिस्तान ने हमले किए हैं. पाकिस्तान की मानें तो इस हमले में 80 लोग मारे जा चुके हैं, पाकिस्तान इन्हें आतंकी कहता है तो अफगानिस्तान बेगुनाह इंसान.
मेरी खाला हमारी मेहमान थीं, मलबा उन पर गिर गया
नजाकत ने बताया कि आधी रात के आस-पास हमने एक धमाके की आवाज सुनी और धुआं उठते देखा. पूरा अंधेरा था, और कमरे के अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था. मेरी खाला हमारी मेहमान थीं, मलबा उन पर गिर गया था. पाकिस्तान के हमले से पीड़ित इनकी मजबूरी की कहानी टोलो न्यूज ने रिपोर्ट की है.
एक लोकल अनवर खान ने कहा, “पांच लोगों की लाशें अभी तक नहीं मिली हैं. शहीदों में से एक गरीब और मेहनती आदमी था, और उसके साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ. वह हमारा पड़ोसी था और खेती करके अपना गुजारा करता था.”

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








