
Jayeshbhai Jordaar Review: फुस निकले हमारे जयेशभाई, शानदार अदाकारी, ले डूबी कमजोर कहानी
AajTak
Jayeshbhai Jordaar Review: रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार एक फुस पटाखे जैसी है जिसको लेकर प्रचार तो बहुत हुआ लेकिन अंत में सिर्फ रायता फैला है.
जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर देखकर बहुत मजा आया था. सबसे बढ़िया तो रणवीर सिंह का लुक और उनका वो गुजराती बोलने का स्टाइल लगा था. बीच-बीच में ऐसे फनी सीन्स भी दिखाए थे कि लगा कि ये फिल्म तो सही मायनों में जोरदार निकलने वाली है. वो कहते ना कॉमेडी के साथ-साथ कोई संदेश देने वाली फिल्म. राजकुमार हिरानी की फिल्मों में तो ऐसा हर बार दिख जाता है. इस बार डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर भी उसी प्रयास में लगे हैं. अब हमारे जयेशभाई कितने जोरदार हैं, कितने असरदार हैं, ये हम से जान लीजिए.
कहानी
गुजरात का एक गांव और वहां का सरपंच (बोमन ईरानी) जो खुद तो पुरुष प्रधान वाली मानसिकता रखता ही है, अपने समाज को भी वही रास्ता दिखाता है. गांव में कोई लड़का, लड़की को छेड़ दे तो लड़की का साबुन से नहाना बंद करवा देना उसका तर्क है. उस सरपंच का बेटा है जयेश (रणवीर सिंह), उसकी पत्नी है मुद्रा (शालिनी पांडे) और एक बेटी भी है. पांच बार मुद्रा का गर्भपात करवा दिया गया है क्योंकि परिवार को वारिस बढ़ाने के लिए लड़के की दरकार है. गुजराती में इसे नानका कहते हैं. अब मुद्रा फिर पेट से है, डॉक्टर ने हिंट दे दिया है 'जय माता दी', यानी की बच्ची आने वाली है.
ट्रेलर में ही पता चल गया था कि जयेश समाज और अपने पिता की सोच से सहमत नहीं है. ऐसे में जैसे ही बच्ची वाली खबर पता चलती है, उसकी दुनिया में भूचाल आ जाता है और शुरू होता है भागने का सिलसिला, समाज से भागने का, अपने परिवार से भागने का और कहीं ना कहीं सच्चाई से भागने का. अब कहां जाकर ये भागादौड़ी खत्म होती है, क्या मुद्रा उस बच्ची को दुनिया में ला पाती है, क्या जयेश का परिवार अपनी सोच बदल पाता है, बस ये कुछ सवाल हैं जिनके जवाब आपको 120 मिनट की फिल्म देखने के बाद मिल जाएंगे.
वो पटाखा जो फुस हो गया

'आप बब्बर शेर हो', रणवीर सिंह की तारीफ में बोलीं शिल्पा शेट्टी, 'धुरंधर 2' ने ऋषभ शेट्टी को किया खुश
शिल्पा शेट्टी पहली सेलिब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने 'धुरंधर: द रिवेंज' की तारीफ की है. अब तक कई एक्टर्स जैसे आलिया भट्ट, महेश बाबू, राम चरण, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म की सराहना कर चुके है. इसके आलवा 'कांतारा' स्टार ऋषभ शेट्टी, साउथ सुपरस्टार रवि तेजा, विष्णु मंचू और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने इसे जमकर सराहा है.

'धुरंधर 2' को मिली 100 करोड़ ईदी! हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा दिन बना शनिवार, वर्ल्डवाइड 500 करोड़ भी पार
‘धुरंधर 2’ ने ईद के दिन इतिहास रचते हुए हिंदी में पहली बार 100 करोड़ सिंगल डे कलेक्शन किया. सिर्फ 3 दिन में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ पार कर चुकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन गई है. संडे को एक बार फिर 'धुरंधर 2' बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है.











