
Jamshedpur: हथियार सहित 7 गिरफ्तार, हाइवा चालक की गोली मारकर की थी हत्या
AajTak
एसएसपी जमशेदपुर किशोर कौशल ने बताया कि प्रदीप सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए सन्नी की हत्या की थी. प्रवीर के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व सन्नी उसके घर आकर हंगामा कर रहा था. इसके बाद से प्रवीर ने अपने साथियों के साथ सन्नी की हत्या का प्लान बनाया. राहुल बच्चा सन्नी की रेकी कर रहा था.
अपराधियों ने हाइवा चालक सन्नी यादव की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात को जमशेदपुर के मानगो उलीडीह ओपी क्षेत्र के एनएच 33 स्थित वसुंधरा इस्टेट के पास अंजाम दिया गया था. मंगलवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया. मामले में पुलिस ने सात अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रवीर सिंह उर्फ छोटू, राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा, अर्जुन महतो उर्फ अर्जुन बच्चा, राहुल राय, अभिषेक साह, रौनक शर्मा और आशीष बर्मन शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 देसी पिस्टल, 3 देसी कट्टा, 11 जिंदा कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक और एक ऑटो बरामद की है.
यह भी पढ़ें- अमेरिकन पिस्टल, लोडेड मैगजीन और जिंदा कारतूस... झारखंड में ऐसे नाकाम हुई नक्सली साजिश, 4 गिरफ्तार
भाई का बदला लेने के लिए की सन्नी की हत्या
एसएसपी जमशेदपुर किशोर कौशल ने बताया कि प्रदीप सिंह की हत्या का बदला लेने के लिए सन्नी की हत्या की थी. प्रवीर के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व सन्नी उसके घर आकर हंगामा कर रहा था. इसके बाद से प्रवीर ने अपने साथियों के साथ सन्नी की हत्या का प्लान बनाया. राहुल बच्चा सन्नी की रेकी कर रहा था.
एनएच पर सन्नी को अकेला देख राहुल बच्चा ने फोन पर जानकारी दी. इसके बाद एक बाइक पर सवार होकर राहुल सिंह और अर्जुन के साथ पहुंचे और सन्नी पर फायरिंग कर दी. राहुल सिंह बाइक चला रहा था और प्रवीर बीच में बैठा था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










