
Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में फिर पत्थरबाजी, ऐक्शन में महिला सुरक्षाकर्मी! देखें VIDEO
AajTak
Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में एक बार फिर पत्थरबाजी हुई है. पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस टीम के उपर फिर पथराव हुआ है जिसके बाद RAF की महिला सुरक्षाकर्मियों को उन महिलाओं से बात करने के लिए भेजा गया जिस तरफ से ये पथराव हुआ था. दरअसल इस वक्त पूरे जहांगीरपुरी में पुलिस पूछताछ कर रही है ताकी उन उपद्रवियों को पकड़ा जा सके जो शनिवार की हिंसा में शामिल थे. बता दें कि ये इलाका हिंसा वाली जगह से करीब 100 मीटर की दूरी पर है. इस वीडियो में देखें पत्थरबाजी की एक्सक्लूसिव तस्वीरें.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











