
J-K: Pulwama में CRPF कैंप में ठहरे Amit Shah, जवानों के साथ बैठकर खाया खाना
AajTak
अमित शाह का तीन दिन का जम्मू कश्मीर दौरा पूरा हो गया. तीसरे दिन बुलेटप्रूफ ग्लास हटवाकर शाह ने कश्मीर के लोगों से सीधे बात की. इसके बाद रात को गृहमंत्री पुलवामा में सीआरपीएफ के कैंप में पहुंचे और जवानों के साथ खाना खाया. उन्होंने रात्रि विश्राम भी सीआरपीएफ के कैंप में किया. इसके बाद आज पुलवामा के लेथपोरा सीआरपीएफ कैंप में गृहमंत्री अमित शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी है. अमित शाह ने संकेतों के ज़रिये कश्मीर से लेकर पाकिस्तान तक को बड़ा मैसेज दिया है. माना जा रहा है कि अमित शाह पुलवामा हमले के इलाके पर भी जाएंगे. देखें

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










