
J-K विधानसभा में लगातार तीसरे दिन 370 पर बवाल, विधायकों के बीच हुई धक्का-मुक्की और हाथापाई
AajTak
जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के पांचवे दिन भी सत्र शुरू होते ही आर्टिकल 370 मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया. इंजीनियर राशिद के भाई और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाला.
जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के पांचवे दिन भी सत्र शुरू होते ही आर्टिकल 370 मुद्दे पर हंगामा शुरू हो गया. इंजीनियर राशिद के भाई और अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख को मार्शलों ने सदन से बाहर निकाला. सदन में बीजेपी लगातार आर्टिकल 370 के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव का विरोध कर रही है. आज हंगामा शुरू होने के बाद पीडीपी के खिलाफ नारे लगाए गए. सत्र शुरू होते ही बीजेपी विधायक खड़े हो गए और पीडीपी और स्पीकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे.
विधानसभा में पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच आर्टिकल 370 की बहाली की मांग को लेकर बवाल हुआ. सदन में इस यह हंगामा 370 की बहाली से जुड़े दो प्रस्तावों को लेकर हो रहा है.
'हम हवा में बात नहीं करते...'
एजेंसी के मुताबिक, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पूरे विवाद पर कहा, "5 अगस्त 2019 को जो हुआ था, वो हमें मंजूर नहीं है. वो हमारे साथ बात चीत करके नहीं किया गया था. कुछ लोग कह रहे थे कि हम वो मुद्दा भूल गए. हम धोखा देने वाले लोग नहीं हैं, फर्क ये है कि हम कानून जानने वाले लोग है. हम जानते हैं, कैसे चीजें एसेंबली के जरिए लाई जाए."
उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते थे कि एसेंबली से ऐसी आवाज आए कि केंद्र सरकार हमसे बात करने के लिए मजबूर हो जाए. वो आवाज हमने उठाई, हमने प्रस्ताव पास करवाया. हम वो हासिल करके रहेंगे. हम चुनाव के लिए वादे नहीं करते. हम हवा में बात नहीं करते, हम जो वादे करते है उनको पूरा करते है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







