
J-K: रोपवे प्रोजेक्ट के खिलाफ कटड़ा में विरोध प्रदर्शन जारी, झड़प के बाद कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
AajTak
कटड़ा में रोपवे प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी और पुलिस के बीच झड़प हो गई. इसके बाद पुलिस ने भीड़ में शामिल कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है. प्रदर्शनकारियों ने श्राइन बोर्ड और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया.
माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस शिविर में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. प्रदर्शनकारी कटड़ा में प्रस्तावित रोपवे प्रोजेक्ट को रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. व्यापारियों ने परियोजना के विरोध में बुधवार से 72 घंटे का बंद शुरू कर दिया है.
श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति ने बंद का आह्वान किया और कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान कटड़ा में सभी गतिविधियां निलंबित रहेंगी. समिति के नेता भूपिंदर सिंह और सोहन चंद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने शहर में विरोध मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने श्राइन बोर्ड और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया. हालांकि, जब पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका तो दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई.
कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
अधिकारियों ने बताया कि भूपिंदर सिंह और सोहन चंद समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और प्रदर्शन स्थल से पुलिस वाहन में ले जाया गया.
भूपिंदर ने आरोप लगाया कि सरकार मुद्दे को भटका रही है और कटड़ा के लोगों को सड़कों पर आने के लिए मजबूर कर रही है. उन्होंने कहा, "हजारों लोगों की नौकरियां बचाने के लिए हम इस परियोजना को बंद करने की मांग कर रहे हैं. प्रशासन के वादे के मुताबिक हमसे बातचीत करने के बजाय, वे हमें हिरासत में लेने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है."
पूर्व मंत्री ने की प्रशासन की आलोचना

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









