
J-K: राजौरी में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी, आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
AajTak
जम्मू कश्मीर के राजौरी-पुंछ में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. आतंकियों ने बीते गुरुवार को घात लगाकर सेना की दो गाड़ियों पर हमला किया था, जिसमें चार जवानों की मौत हुई थी. इन शहीद जवानों को आज श्रद्धांजलि दी जाएगी.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में गुरुवार को हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों का आतंकवाद विरोधी अभियान चौथे दिन भी जारी है. आज राजौरी के मिलिट्री अस्पताल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी. राजौरी-पुंछ सेक्टर में अबतक सुरक्षाबलों को कई सफलता नहीं मिली है, यहां आतंकी बड़े पैमाने पर मौजूद हैं और वो भाग सकते हैं. इस हमले के बाद मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी गई हैं.
बीते गुरुवार को राजौरी में आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला किया था. इस हमले में सेना के 4 जवान शहीद हो गए, जबकि तीन जवान घायल हुए. पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट ने घात लगाकर किए गए इस हमले की जिम्मेदारी ली. इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पुंछ के थानामंडी-सूरनकोट क्षेत्र में डेरा की गली में एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद वहां आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, लेकिन अबतक सुरक्षाबलों के हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी है.
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बड़ा आतंकी हमला, सेना के 4 जवान शहीद, तीन घायल
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सैनिकों ने हमले का तुरंत जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी का पता लगाया जा रहा है. घटनास्थल से सामने आ रही तस्वीरों और वीडियो में सड़क पर खून, सैनिकों के टूटे हुए हेलमेट और सेना के 2 वाहनों के टूटे हुए शीशे दिखाई दे रहे हैं.
बीते महीने हुआ था राजौरी में आतंकी हमला
यह घात लगाकर किया गया हमला पिछले महीने राजौरी जिले के बाजीमल वन क्षेत्र के धर्मसाल बेल्ट में एक बड़ी गोलीबारी के बाद हुआ है, जिसमें दो कैप्टन सहित पांच सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे. पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) क्वारी का एक शीर्ष कमांडर इस हमले का मास्टरमाइंड था. उसका सहयोगी नवंबर में दो दिनों तक चली मुठभेड़ में मारा गया था.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









