
J-K: बारामूला में आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर से जुड़े तीन आतंकी गिरफ्तार
AajTak
बारामूला पुलिस ने बताया कि 10 सितंबर को लश्कर संगठन के तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से हेंड ग्रेनेड, कारतूस के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है.
जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने एक आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से तीन हेंड ग्रेनेड और AK-47 के 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.
बारामूला पुलिस ने बताया कि 10 सितंबर को लश्कर संगठन के तीन आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है. उनके कब्जे से हेंड ग्रेनेड, कारतूस के साथ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है. पुलिस ने इनके खिलाफ यूएपीए और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी गई है.
बडगाम में आतंकी और सहयोगी गिरफ्तार
हाल ही में बडगाम पुलिस ने सेना के साथ मिलकर पाखरपोरा इलाके में एक आतंकवादी और उसके साथी को गिरफ्तार किया था. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आतंकवादी पोखरपोरा इलाके में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे. उनके कब्जे से एक पिस्तौल, मैगजीन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया.
कुलगाम में भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़
इससे पहले कुलगाम जिले में आतंकवादी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इसमें कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय का एक पीएचडी स्कॉलर भी शामिल था. पुलिस ने बताया कि इस मामले में हिजबुल मुजाहिदीन और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आतंकवादी सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












