
J-K: बारामूला-उरी रोड पर लैंडस्लाइड से ट्रैफिक ठप, चौड़ीकरण की वजह से ढीली हुई चट्टान
AajTak
बारामूला-उरी रोड पर इको पार्क के सामने पहाड़ खिसकने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है. सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान हुए इस भूस्खलन के कारण मलबे और पत्थरों का गिरना अभी भी जारी है.
जम्मू-कश्मीर में बारामूला-उरी रोड पर इको पार्क के ठीक सामने वाले इलाके में भारी भूस्खलन होने के कारण यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. सड़क चौड़ीकरण का कार्य चलने के दौरान अचानक पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें नीचे आ गईं.
अधिकारियों के मुताबिक, पहाड़ से पत्थरों और मलबे का गिरना अभी भी जारी है, जिससे वहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा बना हुआ है. यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया है.
सड़क पर पड़े भारी मलबे को हटाने और मार्ग को फिर से सुचारू करने के प्रयास तभी शुरू किए जा सकेंगे, जब पत्थरों का गिरना बंद होगा. फिलहाल, इस रास्ते पर लंबी कतारें लगने और यात्रियों को परेशानी होने की संभावना बनी हुई है.
जारी है पत्थरों का गिरना
घटनास्थल पर स्थिति काफी तनावपूर्ण है क्योंकि पहाड़ से चट्टानें लगातार नीचे की ओर खिसक रही हैं. सड़क चौड़ीकरण के लिए की जा रही कटाई के कारण मिट्टी ढीली हो गई है, जो इस भूस्खलन की बड़ी वजह मानी जा रही है. जब तक पहाड़ पूरी तरह स्थिर नहीं हो जाता, तब तक मलबे को हटाने का काम शुरू करना बचाव दल के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: घने कोहरे-शीतलहर में नए साल का स्वागत, कश्मीर में भारी बर्फबारी का अलर्ट! जानें न्यू ईयर का मौसम

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







