
J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
AajTak
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के ककपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. एक घर में दो से तीन आतंकियों के होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इस इलाके की घेराबंदी कर ली है. बताया गया है कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों का मुंहतोड़ जबाव देते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी है.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के ककपोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. एक घर में दो से तीन आतंकियों के होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने इस इलाके की घेराबंदी कर ली है. बताया गया है कि आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों का मुंहतोड़ जबाव देते हुए जवाबी फायरिंग शुरू कर दी है. इस मुठभेड़ में एक आतंकी को सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराने की सूचना है. वहीं मुठभेड़ अभी जारी है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











