
J-K: पीएम नरेंद्र मोदी की ऑल पार्टी मीटिंग पर कांग्रेस का निशाना, पूछे ये दो सवाल
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को एक बैठक करने वाले हैं. इसमें जम्मू कश्मीर की पार्टियां शामिल होंगी. 14 नेताओं को न्योता भेजा गया है.
जम्मू-कश्मीर मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 जून को जो मीटिंग करने वाले हैं उसपर कांग्रेस पार्टी ने निशाना साधा है. पीएम मोदी की जम्मू कश्मीर ऑल पार्टी मीट पर बात करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि मीटिंग में नेताओं को केंद्र ने अपनी मर्जी से चुनकर बुलाया है. पार्टी की तरफ से जम्मू कश्मीर के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा और जम्मू कश्मीर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रमन भल्ला ने केंद्र पर निशाना साधा है. बता दें कि जम्मू कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री मोदी 24 जून को एक मीटिंग करने वाले हैं. इसके लिए 14 नेताओं को न्योता भेजा जा चुका है. इसमें गुपकार नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है. कांग्रेस पार्टी की तरफ से बीजेपी से कुछ सवाल पूछे गए हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











