
J&K: ड्रोन से गिराई हथियारों की खेप, पुलिस ने जम्मू से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया
AajTak
जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा में ड्रोन से हथियार गिराए गए थे. मामले में शामिल 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ के आधार पर ही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी की गई.
जम्मू-कश्मीर में ड्रोन के जरिए हथियारों की खेप गिराने के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि 27 और 28 अक्टूबर के बीच आरएस पुरा के बासपुर बांग्ला क्षेत्र में एक ड्रोन की संदिग्ध गतिविधि देखी गई. चूंकि क्षेत्र फेंसिंग के करीब है, इसलिए सभी पुलिस स्टेशनों के साथ इसकी जानकारी साझा की गई और एक अधिकारी के नेतृत्व में टीम को काम पर लगाया गया.
तकनीकी निगरानी इकाई को भी काम पर लगा दिया गया. इस दौरान पुलिस चेक प्वाइंट को पार करने वाले सभी वाहनों की जांच की. घटनास्थल की तरफ जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की गई.
दिए गए विश्लेषण के आधार पर आरएस पुरा की पुलिस टीम ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ शुरू की. उनसे सीमावर्ती इलाकों में आवाजाही के बारे में लगातार पूछताछ की गई. जिस समय ड्रोन की आवाजाही की सूचना मिली थी, उस समय उनकी गतिविधियों के बारे में गहन पूछताछ करने पर अहम जानकारी सामने आई.
पूछताछ के दौरान जम्मू पुलिस संदिग्धों में से एक डोडा निवासी चंद्र बोस से अहम सुराग हासिल करने में कामयाब रही. पूछताछ करने पर वह उस ड्रोन नजर आने के समय और तारीख पर अपनी गतिविधि के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. लगातार पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों की खेप हासिल करने के लिए उसने संदिग्ध इलाके का दौरा किया था.
आरोपी ने आगे खुलासा किया कि वह जम्मू के गोले गुजराल के रहने वाले शमशेर सिंह के इशारे पर काम कर रहा था. दोनों बलविंदर निवासी जम्मू (अब यूरोप में बसे) नामक एक ओजीडब्ल्यू कार्यकर्ता के संपर्क में थे. गिरफ्तार किए गए सभी व्यक्ति ओजीडब्ल्यू नामक प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए काम कर रहे थे. बलविंदर भारत में दोनों आरोपियों और पाकिस्तान में खेप के संचालकों के साथ समन्वय कर रहा था.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








