
J-K: टारगेट किलिंग के बीच 177 कश्मीरी पंडित टीचर्स का ट्रांसफर, घाटी में ही जिला मुख्यालय भेजे गए
AajTak
श्रीनगर में तैनात कश्मीरी पंडितों के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं. घाटी में तैनात 177 कश्मीरी पंडित शिक्षकों का ट्रांसफर और एडजस्टमेंट किया गया है. इन कश्मीर पंडित शिक्षकों की तैनाती जिला मुख्यालयों में की गई है.
जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग के बीच स्थानीय सरकार की ओर से कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा के लिए एक अहम कदम उठाया गया है. श्रीनगर के विभिन्न इलाकों में तैनात कश्मीरी पंडितों का जिला मुख्यालय में ट्रांसफर या फिर समायोजन कर दिया गया है. श्रीनगर स्थित चीफ एजुकेशन ऑफिसर की ओर से जारी एक पत्र में इसकी जानकारी दी गई है.
बताया जा रहा है कि घाटी से कश्मीरी पंडिता के पलायन के बीच उन्हें सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए सरकार की ओर से ये कदम उठाया गया है. बता दें कि कश्मीरी पंडितों की हत्या को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. हाल ही में आतंकियों ने बैंक में घुसकर एक राजस्थान के रहने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इससे पहले कुलगाम जिले के एक स्कूल में आतंकवादियों ने शिक्षक रजनी बाला को मार दिया था.
कश्मीरी पंडितों की हत्या को लेकर गुरुवार को जम्मू शहर में इमीडिएट ट्रांसफर की मांग को लेकर सैकड़ों सरकारी कर्मचारियों ने मार्च भी निकाला था. उन्होंने सरकार से सुरक्षित माहौल प्रदान करने की अपील भी की थी. साथ ही कहा था कि जब तक इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे काम नहीं करेंगे.
ये भी पढ़ें

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







