
J-K: गैर कश्मीरियों पर फिर हमला, बडगाम में 2 मजदूरों को आतंकियों ने गोली मारी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के बुडगाम जिले के मगम इलाके में गैर-कश्मीरी मजदूरों को गोली मारने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने 2 गैर-कश्मीरी मजदूरों पर गोलीबारी की है. घटना के बाद त्वरित प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.
जम्मू-कश्मीर के बुडगाम जिले के मगम इलाके में गैर-कश्मीरी मजदूरों को गोली मारने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने 2 गैर-कश्मीरी मजदूरों पर गोलीबारी की है. घटना के बाद त्वरित प्रतिक्रिया टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है.
घायल हुए लोग कौन हैं?
उत्तर प्रदेश के साहनपुर के रहने वाले उस्मान मलिक पुत्र (20) एम जूल्फान मलिक और सुफिया (25) पुत्र एम ईनाम इलियास को गोली लगी है. उस्मान को दाहिने हांथ में चोट आई है और सुफियान के दाहिने पैर में चोट लगी है. दोनों जल शक्ति विभाग में डेली वेजेज के रूप में काम कर रहे थे. दोनों मजदूरों को बंदूक के शॉट लगने से घाव हो गया है, लेकिन उनकी स्थिति को स्थिर बताया जा रहा है. दोनों घायलों को जेवीसी हॉस्पिटल बेमिना में भर्ती करवाया गया है.
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: नगरोटा से BJP के सिटिंग MLA देवेंद्र सिंह राणा का निधन, फरीदाबाद अस्पताल में ली आखिरी सांस
हाल के दिनों में कई हमले
बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब जम्मू-कश्मीर में गैर-कश्मीरियों पर गोलीबारी का मामला सामने आया हो. इससे पहले भी कई बार गैर-कश्मीरी नागरिकों को आतंकियों के द्वारा निशाने पर लिया गया है. पिछले हफ्ते बटागुंड त्राल में हुई गोलीबारी में एक शख्स के घायल होने की खबर आई थी. उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. यह हाल ही में हुआ तीसरा मामला था. इसका मतलब आज की घटना को लेकर हाल ही में इस तरह के कुल चार मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें गैर-कश्मीरियों को आतंकी निशाना बना रहे हैं.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










