
J-k: गुलाम नबी आजाद के बेटे सद्दाम की एक्टिव पॉलिटिक्स में एंट्री, इग्लैंड से की है पढ़ाई
AajTak
पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के बेटे सद्दाम नबी आजाद ने एक्टिव पॉलिटिक्स में एंट्री कर ली है. सद्दाम ने इग्लैंड से पढ़ाई की है. गुलाम नबी आजाद के 2 बच्चे हैं, सद्दाम के अलावा उनकी एक लड़की सोफिया हैं, जिन्होंने पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
कांग्रेस से किनारा कर नई पार्टी बनाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद के बेटे ने भी सक्रिय राजनीति में एंट्री ले ली है. सद्दाम नबी आजाद (41) ने रविवार को श्रीनगर के निगीन क्लब में पार्टी के युवा सम्मेलन में अपनी सक्रिय राजनीतिक पारी का ऐलान किया. इस सम्मेलन में गुलाम नबी आजाद के साथ ही उनकी पार्टी के कई नेता भी मौजूद थे.
सद्दाम ने पार्टी नेताओं के साथ मंच साझा किया. लेकिन उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित नहीं किया. कश्मीर घाटी में हुए किसी राजनीतिक कार्यक्रम में यह सद्दाम की पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी. दो भाई-बहनों में बड़े सद्दाम पेशे से एक बिजनेसमैन हैं. उन्होंने इंग्लैंड से अपनी पढ़ाई पूरी की है. सद्दाम की बहन सोफिया नबी आजाद ने पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
2022 में बनाई थी नई पार्टी
गुलाम नबी आजाद ने सितंबर 2022 में डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (Democratic Azad Party) नाम से अपनी नई पार्टी बनाई थी. इसके अध्यक्ष खुद गुलाम नबी आजाद हैं. पार्टी के नेताओं ने रविवार को हुए अधिवेशन में कहा कि सद्दाम राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे. उनका ध्यान जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित रहेगा. हालांकि, पार्टी ने उनकी जिम्मेदारी को लेकर अभी कोई ऐलान नहीं किया है.
बिना किसी सुरक्षा के घूमेंगे सद्दाम
श्रीनगर में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को बिना किसी सुरक्षा के आम आदमी की तरह पूरे जम्मू-कश्मीर का दौरा करने के लिए कहा है. गुलाम नबी ने आगे कहा, 'मैंने अपने बेटे से कहा कि जब आप घाटी में घूमकर आम लोगों से मिलेंगे तब पता चलेगा कि लोग आखिर क्या सोचते हैं और क्या चाहते हैं. नहीं तो लोग हमारे सामने गलत तस्वीर पेश करते हैं. ऐसे ही सीखा जाता है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










