
J-K: कुलगाम के दो गांवों में एनकाउंटर, चार आतंकी ढेर, एक जवान शहीद
AajTak
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनिगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए हैं. खबर लिखे जाने तक सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सेना 2 आतंकवादी विरोधी अभियान चला रही है.
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनिगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में 4 आतंकी मारे गए हैं. खबर लिखे जाने तक सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सेना 2 आतंकवादी विरोधी अभियान चला रही है. एक अभियान मोदरगाम गांव में चल रहा है. जहां गोलीबारी में सेना का 1 जवान शहीद हो गया है.
बताते चलें कि सेना का पहला अभियान शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद चिनिगाम गांव में गोलीबारी की एक और घटना शुरू हो गई. सेना को लश्कर ग्रुप के बारे में खुफिया सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा बल उस क्षेत्र में पहुंच गए और दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है. आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सेना को कुलगाम के इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट मिला था. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ में सेना के 2 जवान घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान एक जवान शहीद हो गया.
इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ और उधमपुर जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक सहायक उप-निरीक्षक सहित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान शहीद हो गए.
उन्होंने बताया कि कठुआ जिले के राजबाग के पास वाहन सड़क से फिसलकर उझ नहर में गिर गया. इस हादसे में हिमाचल प्रदेश के रहने वाले एएसआई परषोतम सिंह शहीद हो गए, जबकि उनके दो सहयोगियों को बचा लिया गया. उन्होंने कहा कि परषोतम सिंह कार चला रहे थे, जब वह जसरोटा से राजबाग जाते वक्त वाहन पर नियंत्रण खो दिया.
अधिकारियों ने कहा कि बचावकर्मी दो बीएसएफ कर्मियों की जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन परषोतम सिंह तेज धारा में बह गए और बाद में उन्हें गंभीर हालत में पाया गया. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









