
J-K: कश्मीर के 4 वाटेंड आतंकियों पर 10-10 लाख का इनाम, NIA ने लगाए पोस्टर
AajTak
साउथ कश्मीर में आतंकियों को पकड़ने के लिए एनआईए ने पोस्टर लगाए हैं. पोस्टर में इन वांटेड आतंकियों की फोटो और इनके बारे में जानकारी देने वाले को 10-10 लाख रुपये का इनाम देने की बात कही गई है.
जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को खत्म करने के लिए पुलिस और सेना लगातार अभियान चला रहे हैं. इस दौरान उन्होंने मुठभेड़ में कई आतंकियों को भी मार गिराया है. इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसियां भी आतंकियों को पकड़ने के लिए मुस्तैद हैं. एनआईए ने कश्मीर में चार वाटेंड आतंकियों को पकड़ने के लिए 10-10 लाख रुपये की घोषणा की है.
साउथ कश्मीर में आतंकियों को पकड़ने के लिए एनआईए ने पोस्टर लगाए हैं. पोस्टर में इन वांटेड आतंकियों की फोटो और इनके बारे में जानकारी देने वाले को 10-10 लाख रुपये का इनाम देने की बात कही गई है.
इस साल अक्टूबर तक 176 आतंकी मारे गए
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों और आतंकियों से हुई मुठभेड़ में इस साल अक्टूबर तक 176 आतंकी मारे गए हैं. इनमें 50 विदेशी आतंकी और 126 लोकल आतंकी थे. जानकारी के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में अभी कुल 134 सक्रिय आतंकी मौजूद हैं. इनमें से 83 विदेशी और 51 लोकल आतंकी हैं.
अगस्त 2019 से सितंबर 2022 तक 176 जवान शहीद
सितंबर महीने में जारी जम्मू कश्मीर गृह विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पांच अगस्त 2019 से 15 सितंबर 2022 के बीच 176 जवान शहीद हो गए, जबकि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से पहले 5 अगस्त 2016 से 5 अगस्त 2019 तक 290 जवान शहीद हुए थे.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











