
J-K: कश्मीर के हंदवाड़ा में लगी भीषण आग, कई मकान और पालतू जानवर जलकर राख
AajTak
आग लगने की घटना के बाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 21 आरआर, नागरिक प्रशासन और स्थानीय लोग आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.
Jammu-Kashmir: कश्मीर के हंदवाड़ा के शातिगाम राजवार इलाके के यंगेरहर वाडर में भीषण आग लग गई है. जानकारी के मुताबिक, आग लगने के बाद कई आवासीय मकान जलकर राख हो गए, जबकि बड़ी संख्या में पालतू जानवर जिंदा जल गए हैं. फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 21 आरआर, नागरिक प्रशासन और स्थानीय लोग आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं.
हालांकि, कम से कम आठ आवासीय घर पहले ही जलकर खाक हो चुके हैं और अज्ञात संख्या में पालतू जानवर भी झुलस गए हैं. बता दें कि आग की लपटें बहुत भयावह रूप से भड़क रही हैं.
जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर कई लकड़ी के घर हैं, जो पेड़ों से घिरे हैं और सड़कें भी तंग हैं. इस वजह से आग बुझाने का काम बहुत मुश्किल हो रहा है. खबर बनने तक, आग बुझाने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चल रहा है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










