
J-K: उधमपुर में सुरक्षाबलों और जैश आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 के छिपे होने की आशंका
AajTak
उधमपुर के रामनगर क्षेत्र के जोफर इलाके में सुरक्षाबलों और जैश से जुड़े आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. इंटेलिजेंस इनपुट पर सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया, तभी आतंकियों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एनकाउंटर जारी है. सूत्रों के मुताबिक दो आतंकी इलाके में छिपे हो सकते हैं. पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च अभियान सावधानी से चलाया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के जोफर इलाके में सुरक्षाबलों और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियां जिन आतंकियों का पीछा कर रही थीं उन्हीं के साथ गोलीबारी शुरू हो गई.
इंटेलिजेंस इनपुट मिलने के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा इकाइयों ने इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद ऑपरेशन को एनकाउंटर में बदल दिया गया.
सूत्रों के अनुसार, 2 जैश आतंकियों के इलाके में फंसे होने की आशंका है. पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और अतिरिक्त बल भी मौके पर भेजे गए हैं. जंगल और पहाड़ी इलाके को ध्यान में रखते हुए सर्च ऑपरेशन सावधानी से आगे बढ़ाया जा रहा है. अधिकारियों ने बताया है कि ऑपरेशन अभी जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
ये खबर अपडेट की जा रही है...

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












