
J-K: आतंकियों ने फिर कश्मीरी पंडित को बनाया निशाना, दफ्तर में घुसकर की राहुल भट्ट की हत्या
AajTak
जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी को गोली मार दी है. तहसील ऑफिस में आतंकियों ने राहुल भट्ट नाम के अधिकारी को अपना निशाना बनाया है. राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है.
जम्मू कश्मीर के बडगाम में आतंकियों ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी को गोली मार दी है. तहसील ऑफिस में आतंकियों ने राहुल भट्ट नाम के अधिकारी को अपना निशाना बनाया है. राहुल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है.
राहुल कश्मीरी पंडित बताए जा रहे हैं जो लंबे समय से राजस्व विभाग में काम कर रहे थे. लेकिन गुरुवार को आतंकियों ने तहसील दफ्तर में घुसकर उनको गोली मार दी. आतंकी मौके से फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश जारी है. सेना ने इलाके में अपना सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, पूरी कोशिश की जा रही है कि उन आतंकियों को जल्द पकड़ा जाए.
कश्मीरी पंडित पर हमला, कांग्रेस का निशाना
इस हमले के बाद फिर कांग्रेस सरकार पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस नेता अश्विनी हांडा ने जोर देकर कहा है कि सरकार घाटी में कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा नहीं दे पा रही है. उनकी नजरों में कश्मीरी पंडितों पर लगातार ऐसे ही हमले जा रही हैं. ये हमला इसलिए भी मायने रखता है क्योंकि पिछले कई दिनों में घाटी के अंदर अधिकारियों से लेकर सरपंच तक को निशाना बनाया जा रहा है. कश्मीरी पंडित भी आतंकियों की गोली का शिकार बन रहे हैं.
वैसे रक्षा विशेषज्ञ मान रहे हैं कि इस सयम घाटी में आतंकियों के खिलाफ सेना की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. उनके नेटवर्क ध्वस्त हो रहे हैं, कमांडर मारे जा रहे हैं, इसी वजह से बौखलाहट में ऐसे हमलों को अंजाम दिया जा रहा है. लेकिन सेना की कार्रवाई धीमी नहीं पड़ रही है. कुछ दिन पहले जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षबलों की आतंकियों के साथ 10 घंटे तक मुठभेड़ चली थी. उस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा संगठन के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया था. इनमें एक पाकिस्तान का रहने वाला भी था.
घाटी में 150 आतंकी सक्रिय, चिंता वाली बात ये

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










