
ITA Awards: आलिया की चमचमाती साड़ी, निया का बिकिनी स्टाइल आउटफिट, अवॉर्ड शो में लगा ग्लैमर का तड़का
AajTak
आलिया भट्ट ने रिसाइकल्ड नाइलॉन और री-परपर्ज्ड डिग्रेडेबल Faux लेदर मटिरियल से तैयार सिल्वर कलर की चमचमाती साड़ी पहनी थी. कानों में झुमके, मिनिमल मेकअप, खुले बाल और होठों पर मुस्कान लिए आलिया गजब ढा रही थीं. उन्होंने गंगूबाई का सिग्नेचर स्टाइल भी दिखाया जिसपर फैंस मर-मिटते हैं.
बीटाउन में अवॉर्ड शोज ही एक ऐसा मंच होता है जब सभी सितारों की महफिल एक साथ जमती है. बीते दिन रविवार को आईटीए अवॉर्ड्स (ITA Awards) का आयोजन किया गया था जब बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन तक के सभी पॉपुलर चेहरे एक जगह दिखाई दिए. इवेंट में आलिया भट्ट, वाणी कपूर, हिना खान, निया शर्मा, राखी सावंत समेत अन्य सभी सेलेब्स एक से बढ़कर एक आउटफिट्स में नजर आए.
आलिया भट्ट ने अपना 'गंगूबाई काठियावाड़ी' लुक यहां भी कैरी किया था. बस फर्क इतना था कि उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को थोड़ा ग्लैम टच दिया था.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.











