
IT में मास्टर, UAE में चला रहा था कंपनी...लेडी टीचर को 'डिजिटल अरेस्ट' करने वाला सरगना पुलिस ने छत्तीसगढ़ से दबोचा
AajTak
अच्छी शिक्षा इंसान को बेहतरीन जिंदगी देती है, लेकिन इसी शिक्षा से मिली नॉलेज का उपयोग अगर गलत काम के लिए किया जाए तो यह बहुत खतरनाक हो जाता है.ऐसे ही एक शिक्षित युवक को मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने पकड़ा है, जिसने IT सेक्टर में कई डिग्रियां हासिल कीं, लेकिन इस शिक्षा का उपयोग कर उसने लोगों के साथ ठगी करना शुरू कर दिया. शिक्षा से मिली नॉलेज से वह युवक रातों रात करोड़पति बन गया.
दूसरों के पैसों से अमीर बने एक युवक को मध्य प्रदेश की ग्वालियर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के भिलाई से गिरफ्तार किया है और पकड़े गए आरोपी पास से बड़ी संख्या में आधार कार्ड, चेक बुक, मोबाइल फोन और बैंक अकाउंट्स जब्त किए हैं.
दरअसल, ठगी की घटना ग्वालियर की रहने वाली 72 साल की रिटायर्ड टीचर आशा भटनागर के साथ हुई थी. 14 मार्च की सुबह आशा भटनागर के मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल किया. आशा ने जैसे ही फोन अटेंड किया तो सामने वाले व्यक्ति ने कहा कि उनके डॉक्यूमेंट का उपयोग करके कई सिम जारी की गई है और नंबरों से बच्चियों को अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं.
सामने वाले शख्स ने कहा कि आपके नाम से जारी की गई सिम की मदद से अपराध किया जा रहे हैं, इसलिए आपके खिलाफ मुंबई में 24 फिर दर्ज हो चुकी हैं और आपकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है. रिटायर्ड टीचर इतनी बड़ी बात सुनकर घबरा गईं और उन्होंने कहा कि ऐसी कोई गलती नहीं की है. जिसके बाद फोन पर बात करने वाले शख्स ने कहा कि इसके लिए जांच करनी होगी.
सामने वाले व्यक्ति ने आशा भटनागर को एक ऐप डाउनलोड कराया और फिर वीडियो कॉल के माध्यम से आशा भटनागर को भयभीत करने लगा. फोन कॉल पर जुड़े व्यक्ति ने आशा भटनागर को डराते हुए कहा कि उनके खातों के पैसों की जांच की जाएगी. ईडी और सीबीआई इस पूरे मामले की जांच करेगी. मामला इतना गंभीर है कि उनके रिश्तेदारों की भी गिरफ्तारी हो सकती है.
आशा भटनागर बहुत ज्यादा घबरा गईं. इस पूरे झंझट से बचने के लिए वह जांच कराने के लिए तैयार हो गई. इसके बाद फोन करने वाले शख्स ने आशा भटनागर कोई इतना भयभीत कर दिया कि उन्होंने अपने खाते की फिक्स डिपॉजिट तुड़वाकर फोन करने वाले शख्स के बताए गए अकाउंट में 51 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए.
फोन करने वाले ठग ने आशा भटनागर को यह हिदायत दी कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह किसी से कोई संपर्क न करें और न किसी को फोन लगाकर इस बारे में कुछ भी बताएं, जांच के बाद अगर वे निर्दोष हुई तो उनके पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.








