
IT जॉब के लिए ऐसी मारामारी! नौकरी के लिए लाइन में खड़े दिखे 3000 इंजीनियर, Video
AajTak
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कनाडा के एक रेस्टोरेंट में भारतीय छात्रों की लंबी कतार दिखाई दे रही थी. ये छात्र वेटर और सर्विस स्टाफ की नौकरी के लिए घंटों इंतजार कर रहे थे. वहीं, अब एक और वीडियो सामने आया है, जो अब भारत से है, और यह भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस बार मामला कनाडा का नहीं, बल्कि पुणे का है, जहां करीब 3,000 इंजीनियर आईटी कंपनी में नौकरी पाने के लिए कतार में लगे हैं.
हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कनाडा के एक रेस्टोरेंट में भारतीय छात्रों की लंबी कतार दिखाई दे रही थी. ये छात्र वेटर और सर्विस स्टाफ की नौकरी के लिए घंटों इंतजार कर रहे थे. वहीं, अब एक और वीडियो सामने आया है, जो अब भारत से है, और यह भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस बार मामला कनाडा का नहीं, बल्कि पुणे का है, जहां करीब 3,000 इंजीनियर आईटी कंपनी में नौकरी पाने के लिए कतार में लगे हैं. वीडियो में दिख रही ये लंबी कतार, खुला आसमान, धूप में खड़े परेशान इंजीनियर और एक अदद आईटी सेक्टर की नौकरी की उम्मीद सब कुछ बयान करती है.
भारत में आईटी नौकरी के लिए बढ़ता कम्पिटेशन! वीडियो देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं भारत में आईटी नौकरी हासिल करना पहले से कहीं ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है. बेरोज़गारी और नौकरी पाने की कठिनाई ने स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है.
पुणे का मगर्पट्टा इलाका, आईटी कंपनियों का गढ़ बताया जा रहा है कि यह वीडियो पुणे के मगर्पट्टा इलाके का है, जो आईटी कंपनियों का हॉटस्पॉट है. यहां नौकरी की तलाश में 3,000 से अधिक इंजीनियर कतार में खड़े हैं. यह दर्शाता है कि आईटी क्षेत्र में नौकरी पाने के लिए प्रतिस्पर्धा कितनी तेज हो गई है.
देखें पुणे का ये वीडियो
कनाडा का वायरल वीडियो

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












