
ISRO को अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी, SpaDeX सैटेलाइट्स की डी-डॉकिंग सफल... गगनयान मिशन को मिलेगी मजबूती
AajTak
SpaDeX मिशन 30 दिसंबर 2024 को लॉन्च किया गया था. इस मिशन के तहत ISRO ने दो सैटेलाइट्स (SDX01 और SDX02) को कक्षा में स्थापित किया था. इनका उद्देश्य अंतरिक्ष में डॉकिंग (जुड़ने) और फिर अलग होने की तकनीक का परीक्षण करना था. 16 जनवरी 2025 को इन सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक जोड़ा (dock) गया था. अब 13 मार्च 2025 को सुबह 9:20 बजे ISRO ने पहली ही कोशिश में इन्हें अलग करने में सफलता हासिल कर ली.
ISRO ने गुरुवार को SpaDeX (स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट) सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक अलग (de-dock) कर दिया. यह उपलब्धि भविष्य के चंद्रमा मिशनों, मानव अंतरिक्ष यात्रा और भारत के अपने अंतरिक्ष स्टेशन की राह आसान बनाएगी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इसकी घोषणा की.
उन्होंने कहा, "SpaDeX सैटेलाइट्स ने अविश्वसनीय डी-डॉकिंग पूरी की. यह भविष्य के मिशनों जैसे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (Bharatiya Antriksha Station), चंद्रयान-4 और गगनयान के लिए रास्ता साफ करता है. ISRO टीम को बधाई. हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण."
SpaDeX मिशन क्या है?
SpaDeX मिशन 30 दिसंबर 2024 को लॉन्च किया गया था. इस मिशन के तहत ISRO ने दो सैटेलाइट्स (SDX01 और SDX02) को कक्षा में स्थापित किया था. इनका उद्देश्य अंतरिक्ष में डॉकिंग (जुड़ने) और फिर अलग होने की तकनीक का परीक्षण करना था. 16 जनवरी 2025 को इन सैटेलाइट्स को सफलतापूर्वक जोड़ा (dock) गया था. अब 13 मार्च 2025 को सुबह 9:20 बजे ISRO ने पहली ही कोशिश में इन्हें अलग करने में सफलता हासिल कर ली.
अब आगे क्या?
ISRO ने बताया कि सैटेलाइट्स अब स्वतंत्र रूप से अपनी कक्षा में घूम रहे हैं और उनकी स्थिति सामान्य है. इस उपलब्धि के साथ, भारत ने अंतरिक्ष में मिलने, जुड़ने और अलग होने की पूरी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक परखा है. आने वाले दिनों में ISRO इन सैटेलाइट्स पर और भी महत्वपूर्ण प्रयोग करेगा. यह पूरा ऑपरेशन बेंगलुरु, लखनऊ और मॉरीशस स्थित ग्राउंड स्टेशनों से नियंत्रित किया गया था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










