
israel-Palestine War: 3 धर्मों का दावा, कई लड़ाइयों का गवाह... क्या है इजरायल-फिलिस्तीन की जंग के केंद्र में यरूशलम का विवाद?
AajTak
इजरायल और फिलिस्तीन का संघर्ष सिर्फ देशों, संगठनों की जंग नहीं और ना ही ये सीमाओं का विवाद है, बल्कि ये सभ्यताओं की जंग है. तीन धर्मों का टकराव है. इस युद्ध की पृष्ठभूमि में येरुशलम है. यरूशलम दुनिया के सबसे प्राचीन शहरों में से एक है. जिसने कई लड़ाइयां देखी है. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











