
Israel-Palestine Conflict: रॉकेट से ताबड़तोड़ वार, धुएं का गुबार... हमास के हमले के बाद इजरायल का जबरदस्त पलटवार
AajTak
Israel-Palestine Conflict: इजरायल ने हमास के हमले के जवाब में कांउंटर अटैक किया है. गाजा पट्टी में 232 लोगों की मौत हुई है, 1700 से ज्यादा घायल हैं. 24 घंटे के अंदर दोनों ओर से 492 लोगों की मौत हो चुकी है, 3200 लोग घायल हैं. रात भर दोनों तरफ से रॉकेट हमले किए गए. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











