
Israel Palestine Conflict: एयरस्ट्राइक से भड़के फिलिस्तीनी, इजरायल में मंडराया गृह युद्ध का खतरा
AajTak
इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच संघर्ष की आंच अब वेस्ट बैंक तक पहुंच चुकी है. दोनों पक्षों में संघर्ष के बीच वेस्ट बैंक सहित इजरायल के कई हिस्सों में फिलिस्तीनी नौजवान सड़क पर उतर आए हैं. वेस्ट बैंक के कुछ इलाकों में फिलिस्तीनी युवकों और इजरायली सुरक्षाबलों के बीच बहुत गंभीर संघर्ष देखने को मिला है.
इजरायल और फिलिस्तीनियों के बीच संघर्ष की आंच अब वेस्ट बैंक तक पहुंच चुकी है. दोनों पक्षों में संघर्ष के बीच वेस्ट बैंक सहित इजरायल के कई हिस्सों में फिलिस्तीनी नौजवान सड़क पर उतर आए हैं. इजरायल के कुछ इलाकों में फिलिस्तीनी युवकों और सुरक्षाबलों के बीच बहुत गंभीर संघर्ष देखने को मिला है. इसे क्षेत्र में हुई इस हिंसा को सबसे खराब करार दिया जा रहा है. इजरायल के कई शहरों में सैकड़ों युवा प्रदर्शनकारी इजरायली सैनिकों से भिड़ गए. इसजरायली सुरक्षा बलों की गोलीबारी में अब तक 11 प्रदर्शनकारियों की जान जा चुकी है. हालात को देखते हुए इजरायल में गृह युद्ध की आशंका जताई जाने लगी है. (फोटो-AP) इजरायल ने शनिवार तड़के गाजा पट्टी पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए. गाजा सिटी में एक घर पर हवाई हमले में कम से कम सात फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. इससे पहले इजरायल की तरफ से टैंक से किए गए भीषण हमले में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई जिसके बाद हजारों परिवार पलायन को मजबूर हो गए. (फोटो-AP)
ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








