
Israel Hamas War : 'Iron Dome' की ये कमजोरी बनी हमास की ताकत, फिर शुरू हुआ खूनी खेल!
AajTak
Iron Dome Israel: इजरायल का एंटी डिफेंस मिसाइल सिस्टम आयरन डोम सवालों के घेरे में है. हमेशा से इस देश को हीरो की तरह बचाने वाला ये सिस्टम इस बार फिसड्डी क्यों साबित हुआ है?
कहते हैं अगर आयरन डोम न होता, तो इजरायल भी सुरक्षित न रहता. इसे इजरायल का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच कहा जाता है. अब चूंकी एक बार फिर ये देश जंग लड़ रहा है, तो आयरन डोम की भी खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर एक इजरायली कपल का वीडियो वायरल हुआ. इसमें शख्स बोलता है कि हमास के अधिकतर रॉकेट को आयरन डोम ने मार गिराया है, लेकिन कुछ धरती पर आकर गिरे हैं. ये कपल हमास के उन हमलों से अपनी जान बचाने के लिए बम शेल्टर में छिपा था, जो उसने शनिवार की सुबह इजरायल पर किए.
शख्स की इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इजरायली लोगों के लिए आयरन डोम कितना महत्व रखता है. हमास के हमलों में कम से कम 700 इजरायली नागरिकों की मौत हो गई है और 2100 से अधिक घायल हुए हैं. इसे हमास की तरफ से इजरायल पर किया गया 50 साल का सबसे बड़ा हमला कहा जा रहा है. इसके साथ ही उसके सुरक्षा कवच आयरन डोम पर भी सवाल उठ रहे हैं. जो हमेशा इजरायल को हीरो की तरह बचाता था, वो आज फिसड्डी कैसे साबित हो गया? इसे लेकर भी तमाम सवाल बने हुए हैं. आयरन डोम दुश्मन के टारगेट को तबाह करने में 90 फीसदी कारगर रहता है.
हमास कई साल से इसकी कमजोरी पकड़ने की कोशिश कर रहा था. शनिवार को हुए हमले के बाद जो तबाही मची है, उससे लग रहा है कि हमास ने इसकी कमजोरी पकड़ ली है.
ये इजरायल का एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम है, जो बीच हवा में ही दुश्मन के रॉकेट को नष्ट कर देता है. साल 2021 में इजरायल की तरफ से कहा गया था कि हमास और दूसरे फलस्तीनी संगठनों ने 1500 से अधिक रॉकेट इजरायल पर दागे थे. लेकिन इनसें से ज्यादातर को जमीन पर पहुंचने से पहले ही आयरन डोम ने नष्ट कर दिया.
इजरायल की इस सुरक्षा शील्ड को लेकर इजरायली अधिकारी कहते हैं कि ये तकनीक 90 फीसदी मामलों में कारगर साबित होती है. ये दुश्मन के रॉकेट को रिहायशी इलाकों में जमीन पर गिरने से पहले ही उन्हें मार देता है. अब बात कर लेते हैं कि आयरन डोम आखिर काम कैसे करता है?
आयरन डोम को इजरायल ने लाखों डॉलर खर्च करके बनाया है. ये एक बड़े मिसाइल डिफेंस सिस्टम का हिस्सा है. सिस्टम खुद से पता लगा लेता है कि मिसाइल किसी रिहायशी इलाके में गिरने वाली है या नहीं. या फिर कौन सी मिसाइल उसके निशाने से चूक रही है. सिस्टम केवल उन्हीं मिसाइलों को मार गिराता है, जो रिहायशी इलाकों में गिरने वाली होती हैं. अपनी इसी खूबी की वजह से आयरन डोम को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











