
Israel Hamas War: 'घंटों तक बॉयफ्रेंड की लाश के नीचे छुपी रही...', महिला ने बताया कैसे बची हमास से
AajTak
Israel Hamas War: आज 29वें दिन भी इजरायल और हमास के बीच युद्ध खत्म नहीं हुआ है. इस बीच कई दिल दुखाने वाली कहानियां सामने आई हैं. इसी कड़ी में एक लड़की ने बताया कि कैसे उसने अपनी आंखों के सामने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या होते देखी.
इजरायल और हमास के बीच 29 दिन से युद्ध चल रहा है. दोनों देशों की तरफ से गोलीबारी, बमबाजी और रॉकेट-मिसाइलें छोड़ी जा रही हैं. शुरुआत में सबसे पहले हमास के लड़ाकों ने इजरायल के म्यूजिक फेस्टिवल में शामिल हुए लोगों पर हमला किया था, जिसके बाद ये जंग शुरू हुई. इस फेस्ट में लगभग 260 लोग मारे गए थे. यहीं किसी तरह अपनी जान बचाने वाली 27 साल की मॉडल Noam Mazal Ben ने जो बताया वह डराने वाला है.
नोआम ने बताया कि 7 अक्टूबर को वह अपने बॉयफ्रेंड डेविड नेमान के साथ म्यूजिक फेस्ट में इंज्वाय कर रही थी कि अचानक हमास का आतंकी हमला हुआ. उन्होंने संडे एक्सप्रेस को बताया कि जैसे ही गोलीबारी और अफरातफरी मची तो मैंने डेविड से कहा- यहां एक कंटेनर है इसमें छुप जाते हैं. हम छुप गए. तभी थोड़ी दूर पर आंतकियों ने ग्रेनेड फेंका. हम समझ चुके थे कि वहां सभी मारे गए हैं. फिर उन्होंने हमें घेर लिया.
'मेरे सामने ही उठा ले गए लड़की को'
नोआम ने बताया और लगातार गोलियां चलने लगे. डेविड को छाती में गोली लगी, मुझे पैर और कूल्हे में चोट लगी और मैं गिर गई. मैंने डेविड को अपने सामने मरता देखा. मैं उसके और बाकी लोगों की लाश के नीचे चुपचाप लाश की तरह पड़ी थी. आतंकी सबको मरा हुआ समझकर एक लड़की को लेकर आगे बढ़ गए. मुझे याद है वो चीख रही थी 'प्लीज मुझे छोड़ दो, मुझे मत ले जाओ लेकिन वो उसे किडनैप करके ले गए.'
दो घंटे तक डेविड की लाश के नीचे छुपी रही
नोआम ने बताया डेविड की लाश के नीचे दो घंटे उसी तरह लेटे रहने के बाद आखिरकार मुझे इजरायली सेना ने ढूंढा और सुरक्षित बचाया. इसके बाद नोआम को नेतान्या के लेनियाडो अस्पताल में ले जाया गया. नोआम कहती हैं- भगवान का शुक्र है जो मैं यहां आ गई. यहां मुझे बेहतर इलाज मिला, ये कितने अच्छे लोग हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












