
Israel-Hamas War का टेक कंपनियों पर क्या हो रहा असर? दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकर कंपनी ने रद्द किया समिट
AajTak
Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जंग शुरू हो चुकी है, जिसमें दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं. ऐसे में इजरायल में काम करने वाली टेक कंपनियों पर इसके असर की चर्चा हर तरफ हो रही है. इजरायल में ऐपल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, फेसबुक समेत कई बड़ी कंपनियों के ऑफिस हैं. एक कंपनी ने तो अगले हफ्ते होने वाले अपने समिट को भी रद्द कर दिया है.
हमास और इजरायल के बीच शुरू हुए युद्ध का असर दुनियाभर के बाजार पर भी दिखने लगा है. अमेरिकी शेयर मार्केट पर इसका खासा असर दिख रहा है. शनिवार को हमास ने इसरायल पर बड़ा हमला किया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने जान गंवा दी है. एनालिस्ट और इनवेस्टर्स की मानें, तो असर टेक कंपनियों पर भी पड़ेगा.
हाई-टेक इंडस्ट्री ने पिछले दशकों में इजरायल में तेजी से ग्रो किया है. इजरायल में इन कंपनियों के निवेश पर काफी ज्यादा असर पड़ सकता है. Intel इस मामले पर नजर बनाए हुए है. ये जानकारी कंपनी के स्पोकपर्सन ने दी है.
इजरायल में Intel सबसे बड़ा प्राइवेट एम्प्लॉयर और एक्सपोर्टर है. कंपनी ने कहा है कि इस युद्ध का असर चिप प्रोडक्शन पर नहीं पड़ा है. बता दें कि Intel पहली बड़ी कंपनी है जिसने इजरायल में अपने ऑपरेशन शुरू किया था.
इस साल जून में ही इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि Intel देश में 25 अरब डॉलर का निवेश करने की प्लानिंग में है. वहीं Nvidia ने तेल अवीव में होने वाले अपने AI समिट को रद्द कर दिया है.
ये भी पढ़ें- बम-मिसाइल के बाद अब शुरू हुई नई जंग, इजरायल-हमास के नए जंगी मैदान में इंडियन हैकर्स भी घुसे
Nvidia आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कम्प्यूटर ग्राफिक्स के लिए चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी चिप मेकर है. कंपनी ने बताया कि अगले हफ्ते होने वाले अपने AI समिट को कैंसल कर दिया है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











