
Israel Hamas War: इजरायल का इंतकाम... गाजा में कोहराम, आखिर कब खत्म होगा ये 'महायुद्ध'?
AajTak
इज़राइल और हमास के बीच युद्ध के बाद गाज़ा शहर में कोहराम मचा हुआ है. इस युद्ध में कई इमारतें ध्वस्त हो गई हैं और लोग दहशत में हैं. चारों तरफ सायरन की आवाज़ भी गूंज रही है. गाज़ा के अस्पताल पर हमले के बाद इज़राइल और हमास के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इज़राइल ने नए सबूत पेश किए हैं और कहा है कि हमास ने अस्पताल पर हमला किया है. आखिर कब खत्म होगा ये 'महायुद्ध'? देखें स्पेशल कवरेज.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











