
Israel-Hamas War: अमेरिका ने इजरायल को दिए स्पेशल फंड, भेजी हथियारों की नई खेप
AajTak
हमास और इजरायल युद्ध के बीच डर इस बात का है कि किसी भी वक्त ये जंग दुनिया को अपनी चपेट में ले सकती है, क्योंकि अब इस युद्ध में दुनिया की 2 महाशक्तियां अमेरिका और रूस कूद पड़ी हैं. यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस का रुख बहुत आक्रामक था, लेकिन गाजा युद्ध में बाइडेन का रुख बहुत सख्त है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











