
ISIS झारखंड मॉड्यूल मामले में मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर, पिछले साल हुई थी गिरफ्तारी
AajTak
एनआईए ने सोमवार को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत रांची की विशेष अदालत के समक्ष आरोपी फैजान अंसारी उर्फ फैज के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है.
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) पर शिकंजा कसते हुए पिछले साल दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. इनकी गिरफ्तारी के साथ ही NIA ने आईएसआईएस झारखंड मॉड्यूल का खुलासा किया था. अब एजेंसी ने एक आरोपी के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट दायर कर दी है.
एनआईए ने सोमवार को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत रांची की विशेष अदालत के समक्ष आरोपी फैजान अंसारी उर्फ फैज के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है.
एनआईए की जांच के अनुसार, फैज़ प्रतिबंधित वैश्विक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) की हिंसक उग्रवादी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से शामिल था, जो पूरे भारत में अपनी गतिविधियों को बढ़ाने के कोशिश कर रहा था. आरोपियों ने आईएसआईएस के स्वयंभू खलीफा (नेता) के प्रति निष्ठा की शपथ भी ली थी.
फ़ैज़ संगठन और उसके मकसद को पूरा करने के लिए लोगों की भर्ती और उसके जरिए आतंकवादी हिंसा की तैयारी में लगा हुआ था. जांच में पाया गया कि उसने प्रभावशाली युवाओं को प्रभावित करने और उन्हें भर्ती करने के मकसद से आईएसआईएस की पत्रिकाओं 'वॉयस ऑफ हिंद' और 'वॉयस ऑफ खुरासान' सहित आतंकवादी प्रचार सामग्री के प्रसार के लिए टेलीग्राम और इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर आईएसआईएस से जुड़े कई साइबर ग्रुप बनाए और संचालित किए.
झारखंड में रांची के रहने वाले फैज़ को 20 जुलाई 2023 को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसके सहयोगी मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी उमर बहादुर उर्फ राहुल सेन को सितंबर में एजेंसी ने पकड़ा था. ये दोनों आईएसआईएस के सदस्य हैं. आरोप है कि ये दोनों लोगों में डर और आतंक पैदा करना चाहते थे. ये लोग भारत की सुरक्षा और इसकी धर्मनिरपेक्ष संस्कृति और शासन की लोकतांत्रिक प्रणाली को खतरे में डालने के इरादे से गैरकानूनी गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश रच रहे थे.
इस साजिश के सिलसिले में गृह मंत्रालय (MHA) को जानकारी मिलने के बाद एनआईए ने 19 जुलाई 2023 को फैजान अंसारी उर्फ फैज और अन्य के खिलाफ झारखंड आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल केस में मामला दर्ज किया था. एजेंसी के मुताबिक, आईएसआईएस आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देकर देश की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को भंग करना चाहता है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









