
ISI समर्थित बब्बर खालसा आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़... पंजाब में पकड़े गए दो आतंकी, विस्फोटक और रिमोट कंट्रोल भी मिला
AajTak
जालंधर में पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने पाकिस्तान समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में दो आतंकी गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से 2.5 किलोग्राम आईईडी/आरडीएक्स व रिमोट कंट्रोल मिला है.
जालंधर में पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकियों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक आतंकी मॉड्यूल को धर-दबोचा. पुलिस का कहना है कि इस पूरे मॉड्यूल के पीछे ब्रिटेन स्थित हैंडलर निशान जौरियन और आदेश जमराई थे. इसका नेतृत्व बीकेआई का सरगना हरविंदर सिंह रिंदा कर रहा था.
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान दो आतंकियों गुरजिंदर सिंह और दीवान सिंह को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से 2.5 किलो आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस)/आरडीएक्स और एक रिमोट कंट्रोल बरामद किया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह आईईडी एक टारगेटेड हमले में इस्तेमाल होने वाला था, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने समय रहते यह कार्रवाई की.
जांच में सामने आया कि यह मॉड्यूल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्टिव था और पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा प्रायोजित था. ब्रिटेन स्थित हैंडलरों और बीकेआई के शीर्ष नेतृत्व ने स्थानीय आतंकियों के माध्यम से पंजाब में डर और आतंक फैलाने की तैयारी कर रखी थी. बरामद IED और रिमोट कंट्रोल से साफ है कि आतंकी किसी हमले की फिराक में थे.
यह भी पढ़ें: MP में दिल्ली पुलिस का एक्शन: बब्बर खालसा का आतंकी आकाशदीप सिंह उर्फ बाज़ गिरफ्तार, थाने पर ग्रेनेड हमले में था शामिल
एसएसओसी अमृतसर में यूएपीए और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है. पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह कार्रवाई पंजाब में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस पाकिस्तान समर्थित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी और संगठित अपराध नेटवर्क को समाप्त करने के अपने मिशन पर अडिग है. सुरक्षा एजेंसियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क पर पैनी नजर रख रही हैं. बरामद IED और रिमोट कंट्रोल की जांच से अब यह पता लगाया जाएगा कि आतंकियों की योजना कितनी व्यापक थी और किन संभावित लक्ष्यों को निशाना बनाया जाना था.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








