
ISI को खुफिया जानकारी देने वाला एजेंट दबोचा, यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता
AajTak
साल 2023 में ISI से जुड़े तीन गिरफ्तार लोगों से पूछताछ हुई तो जिया उल हक का नाम सामने आया. जियाउल पाकिस्तान के हैंडलर के सीधा संपर्क में था.सामने आया है कि आरोपी नेपाल के नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट चलाता था, इसी से करता ISI हैंडलर से संपर्क करता था.
उत्तर प्रदेश एटीएस को एक ISI के लिए काम करने वाले एजेंट को पकड़ने में बड़ी सफलता हाथ लगी है. एटीएस ने जिस पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंट को दबोचा है. ये एजेंट आईएसआई के हैंडलर्स को भारतीय सेना की गुप्त और खास जानकारियां पहुंचाता था. एटीएस बीते काफी समय से इस एजेंट की तलाश में थी. सामने आया है कि पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले इस एजेंट का नाम जिया उल हक है.
सेना की गोपनीय जानकारी दे रहा था जानकारी के मुताबिक, यूपी एटीएस ने उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर जिले से एक आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है. इसकी गिरफ्तारी जिले के खलीलाबाद स्टेशन से हुई है. आरोपी की पहचान जिया उल हक के तौर पर हुई है और आरोप है कि, ISI हैंडलर्स को सेना की गोपनीय जानकारी दे रहा था. यह भारतीय सेना की गोपनीय जानकारी भेज कर ISI से पैसा ले रहा था. बता दें कि, साल 2023 में यूपी एटीएस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
एजेंट को रिमांड पर लेगी एटीएस साल 2023 में ISI से जुड़े तीन गिरफ्तार लोगों से पूछताछ हुई तो जिया उल हक का नाम सामने आया. जियाउल पाकिस्तान के हैंडलर के सीधा संपर्क में था.सामने आया है कि आरोपी नेपाल के नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट चलाता था, इसी से करता ISI हैंडलर से संपर्क करता था. नेपाल के नंबर से व्हाट्सएप अकाउंट चला कर कई बैंक खाते में ISI से पैसे मंगाए जाते थे. गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर एटीएस आरोपी को रिमांड पर लेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










