
ISI के K-2 डेस्क ने बनाया था साधुओं की हत्या और लाल किले पर हमले का प्लान, भेजे थे दो लाख रुपये
AajTak
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने ISI के आतंकियों के खिलाफ दायर की गई अपनी चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इस चार्जशीट को UAPA के तहत दाखिल किया गया है. ये आतंकी सीमा पार बैठे अपने आकाओं के संपर्क में लगातार बने हुए थे.
आतंकवादी संगठन ISI के K-2 डेस्क ने राजधानी दिल्ली के लाल किले पर हमले का प्लान बनाने के साथ- साथ पंजाब में बजरंग दल के लीडर की हत्या की भी योजना बनाई थी और इसके लिए 2 लाख रुपये भेजे थे. इसके अलावा इस संगंठन द्वारा हरिद्वार में साधुओं की हत्या का भी योजना बनाई गई थी. दिल्ली पुलिस ने साल 2023 की शुरुआत में राजधानी के जहांगीरपुरी इलाके से आतंकी नौशाद और जगजीत सिंह को गिरफ्तार किया था.
इसी मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने 10 मई को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. सूत्रों के मुताबिक आतंकी नौशाद और जगजीत को दिल्ली के लाल किले पर सुरक्षा में तैनात जवानों पर फायरिंग करने का टास्क मिला था. नौशाद पाकिस्तान में मौजूद लश्कर-ए तोयबा के आतंकी सोहेल के संपर्क में था.
सोहेल को साल 2000 में लाल किले पर हुए हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था वो तिहाड़ जेल में बंद था उसी जेल में नौशाद भी बंद था जहां दोनों की मुलाकात हुई थी. साल 2013 में सोहैल रिहा हुआ और पाकिस्तान पहुंच गया अब वहीं से वो भारत को दहलाने की साजिश रच रहा है. नौशाद और जगजीत उर्फ जग्गा को पंजाब में बजरंग दल के एक लीडर की हत्या का टास्क दिया गया था, हवाला के जरिए 2 लाख भेजे गए थे, दोनों ने पंजाब में बजरंग दल के लीडर की रेकी भी कर ली थी लेकिन किसी वजह से प्लान फेल हो गया था.
नौशाद जहां पाकिस्तान में बैठे ISI के हैंडलर और लश्कर आतंकी सोहैल के संपर्क में था तो वहीं जगजीत विदेश में बैठे गैंगस्टर और खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के संपर्क में था. जांच में ये भी खुलासा हुआ था की नौशाद और जगजीत ने अपने हैंडलर का भरोसा जितने के लिए दिल्ली से एक हिंदू लड़के राजा को किडनैप किया उसे दिल्ली के भलस्वा डेयरी ले गए, राजा के हांथ पर भगवान शिव का टैटू बना हुआ था दोनों उसका गला रेता और वीडियो हैंडलर को भेजा था जिसके बाद हैंडलर का भरोसा दोनों पर हो गया था.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







