
ISI की साजिश, 3 हजार की सुपारी और खूनी खेल... Indo-Pak बॉर्डर की आदिया पोस्ट में हुए डबल मर्डर की पूरी कहानी
AajTak
गुरदासपुर के आदिया गांव में भारत-पाक सीमा से एक किलोमीटर दूर पुलिस पोस्ट पर एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अब तफ्तीश में पता चला है कि ये साजिश सरहद पार से रची गई थी. पढ़ें इस केस में हुए पुलिस एनकाउंटर पर उठे सवालों की पूरी कहानी.
सरहद पार पाकिस्तान से एक सुपारी दी जाती है. ड्यूटी पर मौजूद दो पुलिसवालों के कत्ल की सुपारी. सुपारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) देती है. पर जानते हैं दो पुलिसवालों का कत्ल करने के लिए तीन सुपारी किलर को ISI ने पेशगी के तौर पर कितने पैसे दिए थे? महज तीन हजार रुपये. यानि हर सुपारी किलर को हजार-हजार रुपये मिले. अब या तो सचमुच पाकिस्तन और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी पूरी तरह कंगाल हो चुकी है या फिर सरहद के इस पार कि कहानी का सच कुछ और है? तस्वीर अभी तक साफ नहीं है.
पंजाब पुलिस के मुताबिक, तफ्तीश के दौरान आदिया गांव के ही तीन लोगों के बारे में जानकारी मिली थी. इनमें से दो रंजीत सिंह और दिलावर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. इनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस वारदात में इस्तेमाल हथियारों की बरामदगी के लिए रंजित को अपने साथ ले जा रही थी. लेकिन कोहरे और एक ट्रॉली के सामने आ जाने की वजह से यूपी की तरह पंजाब में भी पुलिस की गाड़ी पलट जाती है. रंजीत सिंह भाग जाता है. कुछ देर बाद वो एक मोटरसाइकिल पर मिलता है. अब उसके पास एक हथियार भी था. दोनों तरफ से अब गोलियां चलती हैं. एनकाउंटर पूरा होता है. रंजित मारा जाता है.
फिलहाल, दिलावर पुलिस के कब्जे में है जबकि तीसरे आरोपी इंद्रजीत की तलाश के लिए कई टीमें लगी हुई हैं. इस सवाल पर कि बिना हथियार के जो आरोपी पुलिस की हिरासत में था, गाड़ी पलटने के बाद जब वो भागता है तो फिर कुछ ही देर में उसके पास बाइक और हथियार दोनों कहां से आ जाते हैं? पंजाब पुलिस का जवाब था कि हमने पेशेवराना अंदाज में काम किया है. बाकि कोर्ट देख लेगी.
हालांकि पंजाब पुलिस की दलील के उलट ये सवाल अपनी जगह कायम है कि एक पुलिस पोस्ट के दो पुलिसवालों. एक एएसआई और एक होमगार्ड को मारने की सुपारी देकर आईएसआई किस तरह पंजाब में अराजतका पैदा करेगी. खैर आइए, अब आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि आखिर 21 और 22 फरवरी की रात पाकिस्तानी सरहद से एक किलोमीटर पहले आदिया गांव में पंजाब पुलिस और बीएसएफ कि उस पुलिस चौकी पर क्या हुआ था?
उस खूनी रात की कहानीगुरदासपुर जिले का एक गांव है आदिया. करीब ढाई हजार की आबादी वाला वो गांव भारत पाकिस्तान सरहद से सिर्फ एक किलोमीटर दूर है. इस गांव से पाकिस्तान की जो सरहद लगती है, पाकिस्तान के उस इलाके का नाम हाजी पीर है. बीएसएफ यानि बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने इस गांव को गोद ले रखा है. और उसी आदिया गांव में मौजूद है एक पुलिस पोस्ट. उस छोटे से पुलिस पोस्ट में पंजाब पुलिस और बीएसएफ के कुल पांच लोग अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी पर होते हैं. उन पांच में से तीन पंजाब पुलिस के जवान और दो बीएसएफ के जवान होते हैं. पंजाब पुलिस का एएसआई यानि असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर इस पुलिस पोस्ट का इंचार्ज होता है. ये पुलिस पोस्ट गुरदासपुर जिले के डोरांगला थाने के तहत आता है.
रविवार का दिन था. सुबह के वक्त डोरांगला थाने के एसएचओ पुलिस पोस्ट में फोन करते हैं. पर कई कॉल करने के बावजूद जब पोस्ट से कोई जवाब नहीं आता तब वो परेशान हो जाते हैं. क्योंकि ऐसा पहली बार हो रहा था. वो फौरन गांव के सरपंच कमलजीत को पुलिस पोस्ट जाकर ये पता लगाने को कहते हैं कि आखिर वहां के इंचार्ज या दूसरे पुलिसवाले फोन क्यों नहीं उठा रहे हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







