
ISI की यूज एंड थ्रो पॉलिसी! खालिस्तानी निज्जर की हत्या के बाद खौफ में दाऊद और हाफिज सईद
AajTak
पाकिस्तान और अन्य देशों में आतंकियों की हत्याओं को लेकर बड़े आतंकी डरे हुए हैं. दरअसल बीते तीन महीने में पांच आतंकियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत या हत्या हो चुकी है. इन हत्या-मौतों की फेहरिस्त में 26/11 का मास्टरमाइंड हिजबुल आतंकी, खालिस्तानी आतंकी और कनाडा में बैठा SFJ का आतंकी हरदीप निज्जर शामिल है.
पाकिस्तान समर्थित आतंकी चाहे कश्मीरी मूल के हों या फिर खालिस्तानी, इस समय काफी डरे हुए हैं कि पाक की खुफिया एजेंसी ISI कहीं दूसरे आतंकियों की तरह यूज एंड थ्रो पॉलिसी के तहत षड़यंत्र रचकर मरवा न दे. यही वजह है कि डर की वजह से बहुत से मोस्ट वांटेड आतंकी अपने घरों में दुबके हुए हैं और वो किसी भी तरीके से बाहर नहीं निकल रहे हैं.
खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने आज़तक को बताया है कि पाकिस्तान और उसके समर्थन से विदेशों में बैठकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंकी डरे हुए हैं. यही नहीं खुफिया सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान में छिपे आतंकी जो अब उसके किसी काम के नहीं रह गए हैं, उन्हे यूज एंड थ्रो पॉलिसी के तहत मार दिया जा रहा है.
बीते तीन महीने में ऐसे पांच आतंकियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत या हत्या हो चुकी है. इन हत्या-मौतों की फेहरिस्त में 26/11 का मास्टरमाइंड हिजबुल आतंकी, खालिस्तानी आतंकी और कनाडा में बैठा SFJ का आतंकी हरदीप निज्जर शामिल हैं. हालांकि भारतीय एजेंसियों ने अभी हरदीप सिंह निज्जर के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक कनाडा के एक गुरुद्वारे में निज्जर को संदिग्ध परिस्थितियों मार दिया गया है.
कौन है हरदीप सिंह निज्जर ?
खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, निज्जर बीते कई सालों से कनाडा में रह रहा था और वहां से भारत के खिलाफ खालिस्तानी आतंकवाद को हवा दे रहा था. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, निज्जर भारतीय जांच एजेंसियों के लिए पिछले एक साल में इसलिए और भी ज्यादा बड़ा सिरदर्द बन गया था क्योंकि उसने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को विदेशों में लॉजिस्टिक और पैसा मुहैया करवाना शुरू कर दिया था. भारत सरकार ने हरदीप सिंह निज्जर को डेजिग्नेटिड टेरेरिस्ट यानी आतंकवादी घोषित किया था कुछ दिनों पहले और NIA ने 10 लाख का इनाम भी घोषित किया था. निज्जर के दो सहयोगियों को फिलीपींस और मलेशिया से कुछ महीनों पहले सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया गया था.
ISI की यूज एंड थ्रो पॉलिसी में कौन-कौन आतंकी मारे गए?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








