
ISI की आतंकी साजिश: पाकिस्तान गए थे आरोपी, फार्म हाउस में रखकर हुई थी ट्रेनिंग! हुए बड़े खुलासे
AajTak
दिल्ली पुलिस को चार संदिग्धों की 14 दिन की रिमांड़ मिल गई है. जिन चार संदिग्ध आतंकियों की रिमांड दिल्ली पुलिस को मिली है उनमें शामिल हैं जान मोहम्मद, ओसामा, मूलचंद और मोहम्मद अबू बकर. दो अन्य संदिग्ध जीशान कमर और आमिर जावेद को आज दोपहर कोर्ट में पेश किया जाएगा. दिल्ली से लेकर यूपी- महाराष्ट्र और पाकिस्तान तक फैली साजिश की परते धीरे धीरे सामने आ रही है. चार संदिग्ध पुलिस रिमांड में हैं और साजिश से लेकर टारगेट तक पर सवाल हो रहे हैं. ये भी खुलासा हुआ कि इन्हें पाकिस्तान में ट्रेनिग दी गई है और भारत में इनके निशाने पर त्योहार का वक्त था. दिल्ली पुलिस का दावा है कि अंडरवर्ल्ड के साथ पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आने वाले दिनों में बड़े हमले की तैयारी कर रहा था. देखें ये वीडियो.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











